फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case registered against officers and employees of Power Corporation

Sultanpur News: पावर कॉर्पोेरेशन के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 04 Jul 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Case registered against officers and employees of Power Corporation
लंभुआ (सुल्तानपुर)। चांदा थाना क्षेत्र के सोनावां गांव में मंगलवार को खेत देखने निकले सगे भाइयों की करंट लगने से हुई मौत से पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। दरवाजे के सामने शव रखकर परिजन आरोपी पावर कॉर्पोेरेशन के अधिकारी व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। उनकी मांग पर स्थानीय पुलिस की ओर से कोइरीपुर विद्युत उपकेंद्र के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत केस दर्ज करने के बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन



सोनावां गांव निवासी रामदीन यादव अपने सगे छोटे भाई छोटेलाल यादव के साथ मंगलवार को सुबह खेत देखने गए थे। खेत में पहले से टूट कर गिरे एलटी लाइन के तार में नमी की वजह से पूरे खेत में करंट प्रवाहित हो रहा था। खेत में घुसते ही वह दोनों करंट की चपेट में आ गए थे। प्रतापपुर कमैचा सीएचसी पर चिकित्सकों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


बुुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजन पावर कॉर्पोेरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होने पर चांदा थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान संतोष पांंडेय ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद मृतक के परिजन अमित यादव की तहरीर पर चांदा थाने में सब स्टेशन कोइरीपुर के पावर कॉर्पोेरेशन के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद परिजनों ने दोनों भाइयों के शवों का गोमती नदी के किनारे स्थित इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed