फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case on Congress District President and 39

Sultanpur News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष व 39 पर केस

Mon, 03 Apr 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 03 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case on Congress District President and 39
सुल्तानपुर। तीन दिन पूर्व राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मशाल जुलूस निकालने के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। झड़प में सीताकुंड चौकी इंचार्ज समेत 11 कांग्रेसी व पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन




कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता लालडिग्गी स्थित पार्टी कार्यालय से मशाल जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस लेकर कांग्रेसी जैसे ही सड़क पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए रोकने का प्रयास किया था।
विज्ञापन




इसे लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी। आरोप है कि मशाल की छीना-झपटी में सीताकुंड चौकी इंचार्ज शारदेंदू दुबे के सिर और आंख में चोट लगी थी। इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया तो कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार शाह का पैर टूट गया, वहीं गयाशंकर दूबे, विजय पाल, नितिन मिश्रा, मनीष तिवारी, अतहर नवाब आदि घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीताकुंड चौकी इंचार्ज शारदेंदू दुबे की तहरीर पर कोतवाली नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, नितिन मिश्रा, रणजीत सिंह सलूजा, दिनेश कुमार मिश्रा, अमूल बाजपेई, मोहित तिवारी, दयाशंकर दूबे, राहुल मिश्रा, वरुण मिश्रा, मीनू यादव, अरुण कुमार त्रिपाठी, शकील अंसारी, अमित सिंह, राजेश तिवारी, सुब्रत सिंह, मोहम्मद अतहर, मानस तिवारी, महेश मिश्र, संतोष मिश्रा, राहुल त्रिपाठी और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।







हम लोगों के साथ गलत हुआ है। मशाल जुलूस व कैंडल मार्च नहीं निकालने दिया गया। लाठी चार्ज कर बाथरूम में घुसकर मारा गया जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए। वह हमें डराना चाहते हैं लेकिन हम डरेंगे नहीं। पांच अप्रैल को हमारा प्रतिरोध मार्च रहेगा। इस बार अनुमति के लिए आवेदन किया है। सभी को पत्र भेज दिया है।
-अभिषेक सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed