{"_id":"620d453e2951fd2085470112","slug":"case-of-recovery-of-rs-13-57-lakh-handed-over-to-income-tax-department-sultanpur-news-lko6181250196","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.57 लाख रुपये की बरामदगी का मामला आयकर विभाग के सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.57 लाख रुपये की बरामदगी का मामला आयकर विभाग के सुपुर्द
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पिछले दिनों उड़नदस्ता व पुलिस टीम की ओर से गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक कार से बरामद करीब 13.57 लाख की नकदी का मामला निर्वाचन विभाग ने आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। आयकर विभाग धनराशि के स्रोतों के बारे में जांच करेगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
11 फरवरी को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर के पास उड़नदस्ता व पुलिस टीम ने एक कार से 13,57,200 रुपया बरामद किया था। अनुवीक्षण टीम के मुताबिक शहर के विनोबापुरी निवासी विनय तिवारी का इसमें नाम आया था। जांच के समय विनय तिवारी धनराशि के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके थे। इस पर टीम ने धनराशि को अपने कब्जे में लेते हुए प्रकरण को अनुवीक्षण व व्यय-लेखा टीम के सुपुर्द कर दिया था।
पड़ताल के बाद लेखा-व्यय टीम ने बुधवार को प्रकरण की जांच के लिए मामला आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया। लेखा-व्यय व अनुवीक्षण टीम के प्रभारी वरुण खरे ने बताया कि 10 लाख से ऊपर के मामले में जांच आयकर विभाग करता है। इसे देखते हुए प्रकरण आयकर विभाग को सौंपा गया है। विभाग की जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।