फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case of molestation and assault registered against SP city president and others

Sultanpur News: सपा नगर अध्यक्ष व अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज

Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Case of molestation and assault registered against SP city president and others
सुल्तानपुर। शहर के एक मोहल्ले की युवती ने सपा के नगर अध्यक्ष और अन्य चार व्यक्तियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक वह शहर के एक मोहल्ले में अपनी मां व छोटी बहन के साथ रहती है। उसके पिता नहीं है। आरोप के अनुसार बीते सोमवार शाम करीब 7:30 बजे संतोष चौधरी, सपा के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी व अनूप चौधरी निवासीगण पुरानी हनुमानगढ़ी, कोतवाली नगर उनके घर जाने वाले रास्ते में एक गुमटी के पास बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच पीड़िता अपनी मां के साथ सड़क से घर की ओर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने शराब की खाली शीशी उसे फेंक कर मारा। पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी संतोष चौधरी व उनके पुत्र अक्षांश चौधरी अश्लील हरकत करने लगे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सपा के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने आरोप को निराधार बताया है। कहा कि यह विपक्षियों की साजिश है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed