फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case in case of race-specific rude comments

Sultanpur News: कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग का आज अंतिम दिन

Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case in case of race-specific rude comments
सुल्तानपुर। कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग का शनिवार को अंतिम दिन है। इसके लिए विभाग के पोर्टल पर बुकिंग की जा रही है। कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार 40 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 में कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन, पंपिंग मशीन, कंबाइन, हार्वेस्टर, बैच ड्रायर, थ्रेसिंग फ्लोर आदि कृषि यंत्र का आवेदन लिया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि 27 जून से पोर्टल खुला है। यंत्रों के लिए आवेदन के समय ही किसानों को निर्धारित जमानत राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। लक्ष्य खत्म होने या ई-लॉटरी में चयनित नहीं होने पर संबंधित किसानों की जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि यंत्रों का मिला लक्ष्य
विभिन्न योजनाओं में कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरणों का लक्ष्य आ गया है। किसान अपनी जरूरत और प्राप्त लक्ष्य के हिसाब से पोर्टल पर यंत्रों की मांग कर सकते हैं। उपकरणों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। - रामाश्रय यादव, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed