फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case against headmaster for molesting a teacher

Sultanpur News: शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाध्यापक पर केस

Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Case against headmaster for molesting a teacher
कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने बृहस्पतिवार को कुड़वार थाने में तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि 25 नवंबर को विद्यालय परिसर में सरल एप पर कार्य कर रही थी। तभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत प्रताप सिंह ने उनका बाल पकड़कर खींच लिया था। सात दिसंबर को लंच से पहले पीड़िता के साथ एक और सहायक अध्यापिका यू-डायस के पोर्टल पर काम कर रही थी। तभी आरोपी ने शिक्षिका की पीठ पर गलत इरादे से थपथपाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की शिकायत बीएसए से की। इसके बाद बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने कुड़वार थाने में आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी प्रधानाध्यापक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed