फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Case against four including cop in killing of psp leader

ुलिस लाइंस में तैनात सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ केस

Sat, 13 Jul 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case against four including cop in killing of psp leader
अमेठी। प्रसपा नेता हत्याकांड मामले में पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों और व्यापारियों ने गांधी चौक पर शव रखकर घंटों हंगामा किया। लोगों ने पुलिस और चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए वीडियो कैमरे की निगरानी में चिकित्सकों के पैनल की ओर से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

घंटों बवाल के बाद देर रात मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को वीडियो कैमरे की निगरानी में गठित चिकित्सकों के पैनल ने दोबारा शव का पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हरदेवनगर निवासी प्रसपा नेता रोहित अग्रहरि (27) पुत्र रामलाल का शव स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित विराहिनपुर मानव रहित क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार सुबह एक खेत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आए परिवारीजनों और व्यसायियों ने गांधी चौक पर शव रखकर रात करीब नौ बजे प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट संदिग्ध है।
प्रदर्शन को लेकर एसडीएम, सीओ और एसओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। घंटों बवाल के बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर प्रशासन दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुआ।
उसके बाद गांधी चौक से जाम हटा। मृतक के बड़े भाई राहुल की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही नीरज, आशीष चौरसिया, महावीर, सुखलाल उर्फ भठ्ठा मालिक के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर मामलों में केस दर्ज किया है।
तहरीर में कहा गया है कि मृतक रोहित से सिपाही नीरज रंगदारी के तौर पर रुपये की मांग करता था। इसे लेकर पिछले तीन-चार दिनों से नीरज रोहित पर लगातार दबाव बना रहा था।
रोहित की ओर से नीरज को रुपये नहीं देने पर आशीष चौरसिया, महावीर, सुखलाल उर्फ भठ्ठा मालिक ने बृहस्पतिवार की शाम खिलाने-पिलाने के बहाने रेलवे स्टेशन के पास एक खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
अमेठी। शनिवार सुबह प्रसपा नेता रोहित के शव का दोबारा पंचनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। चिकित्सकों के पैनल ने वीडियो कैमरे की निगरानी में शव का पोस्टमॉर्टम किया।
रोहित हत्याकांड मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। हिरासत में लिए गए तीनों लोग परिवारीजनों की ओर से दी गई तहरीर में आरोपी है। इसमें आशीष चौरसिया, महावीर और भठ्ठा मालिक शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed