{"_id":"86486993541925b74d917915d7f01ebc","slug":"car-market-shining-in-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कार बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर कार बाजार गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर कार बाजार में भी बुकिंग कराने वाले ग्राहकों की कतार लगने लगी है। धनतेरस पर कार की बुकिंग कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ। कंपनियों की ओर से लग्जरी गाड़ियों के रेट में मॉडल के हिसाब से दामों में रियायत की गई है। फिलहाल नॉन एसी गाड़ियों की तुलना में लोग एसी वाहनों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
दीपावली और धनतेरस का त्यौहार वाहनों की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। आधुनिकता के दौर में लग्जरी गाडिय़ों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। इस वजह से कार बनाने वाली कंपनियों ने भी लोगों की पसंद के अनुरूप ही लग्जरी गाड़ियों पर आफर देने पर ध्यान केंद्रित किया है। अमूमन चार पहिया वाहनों के बिक्री की अपेक्षा दीपावली पर बुकिंग कराने वालों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
शहर से सटे अमहट इलाके में स्थित एक शोरूम पर गाड़ी पसंद करने आए ग्राहक रमेश कुमार ने बताया कि एसी गाड़ियां परिवार के साथ सफर करने के लिए ज्यादा आरामदायक रहती हैं। शोरूम में बुकिंग करने वाले एजेंट ने बताया कि दीपावली-धनतेरस ऑफर लग्जरी गाड़ियों व चुनिंदा छोटी कारों पर चल रहा है। मौजूदा समय में 10 लाख कीमत की गाड़ियों की खरीद पर तकरीबन 20 से 60 हजार की छूट दी जा रही है। यह छूट मॉडलों पर निर्भर करती है। छोटी कार और बड़ी गाड़ियों की खरीद पर ही ग्राहकों को छूट मिलती है। तकरीबन एक माह के भीतर 70 गाड़ियों की बुकिंग लोगों ने कराई है।
विज्ञापन