फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Car collides with divider, six injured

Sultanpur News: डिवाइडर से टकराई कार, छह घायल

Fri, 31 May 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 31 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car collides with divider, six injured
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अलहदादपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम लखनऊ जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों की मदद से सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया। वहां से दो महिलाओं को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मऊ जिला के मुंशीपुर निवासी मुनौव्वर अली बृहस्पतिवार शाम अपने परिवार के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कार से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में दोस्तपुर थाने के अलहदादपुर गांव के पास कार चालक को झपकी आ गई। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार पर सवार शबनम (35), महफूज (2), राशिदा (55), गुल्पशा (27), गुलनाज (10) व चालक आरिफ (25) घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राशिदा व गुल्पशा को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed