{"_id":"6859a144dccc2e6fb402ab74","slug":"car-collides-with-container-three-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135622-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कंटेनर से टकराई कार, चंदौली के दंपती व बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कंटेनर से टकराई कार, चंदौली के दंपती व बेटी घायल
Tue, 24 Jun 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज बाईपास के निकट खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। -संवाद
अलीगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अलीगंज बाईपास के निकट सोमवार सुबह लखनऊ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए कंटेनर में सामने से भिड़ गई। दुर्घटना में कार पर सवार चंदौली निवासी दंपती व उनकी बेटी घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है।
चंदौली जिले के सैयद राजा निवासी परवेज हसन सिद्दीकी (60) सोमवार सुबह पत्नी जरीना (55), पुत्री कायनात (30) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। उनकी बेटी कायनात की ससुराल लखनऊ में है। करीब सात बजे उनकी कार अलीगंज के पास पहुंची।
बाईपास के निकट अचानक परवेज हसन को नींद आ गई जिससे उनका नियंत्रण कार से हट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रहे कंटेनर में सामने से भिड़ गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
कार पर सवार परवेज हसन, जरीना व कायनात घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। अलीगंज चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।