फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   canal

फसलों की सिंचाई के लिए नहर में पहुंचा पानी

Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
canal
नहर में पहुंचा पानी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले की नहरों में पानी पहुंच गया है। पानी से जायद की फसल बोने वाले किसान काफी खुश हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रोस्टर के अनुरूप नहर में पानी उपलब्ध रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

किसान काफी दिनों से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे थे। जिले में बड़े पैमाने पर किसानों ने तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, कद्दू, लौकी, तोरई, भिंडी समेत अन्य सब्जियां लगा रखी हैं। इनकी सिंचाई के लिए किसानों को पानी की सख्त जरूरत थी। किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग खंड-16 की ओर से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। पानी पहुंचने से किसान समय पर अपने फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। क्षेत्र के विजय नारायण, राजू वर्मा, कमलेश, दीनू, राधेश्याम समेत अन्य लोगों ने बताया कि नहर में पानी आ जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल गई है। इस संबंध में शारदा सहायक खंड-16 के अधिशासी अभियंता शरद कुमार ने बताया कि किसानों की मांग पर रोस्टर के अनुरूप पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed