{"_id":"6637e869446d6255db0c1cc5","slug":"cameras-will-identify-illegal-vehicles-parked-in-the-medical-college-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-113100-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में खड़े अवैध वाहनों की पहचान करेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में खड़े अवैध वाहनों की पहचान करेंगे कैमरे
Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 06 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए अब बाहरी वाहनों को रोकने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने परिसर में ऐसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है, जहां इस तरह के वाहन पार्क किए जाते हैं।
मेडिकल कॉलेज परिसर में ऐसे लोग भी अपने वाहन खड़े करके चले जाते हैं जो चौक या आसपास खरीदारी करने के लिए आते हैं। इस वजह से मेडिकल कॉलेज के गेट के पास जाम लगा रहता है, जिसमें अक्सर एंंबुलेंस भी फंसी दिखाई देती हैं। साथ ही मरीजों और तीमारदारोें को भी परेशानी होती है। अमर उजाला में यह खबर प्रकाशित होने के बाद अब इससे निजात पाने की तैयारी शुरू हो गई है।
प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। इससे ऐसे वाहनों की पहचान हो सकेगी जो बाहर के हैं और अक्सर खड़े नजर आते हैं। ऐसे वाहनों को चिह्नित करके उन्हें यातायात पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इससे जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। साथ ही इन कैमरों से दलालों पर भी नजर रखी जा सकेगी।