फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bycott of presidential address is not a sign of heathy democracy

राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक नहीं : मेनका

Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bycott of presidential address is not a sign of heathy democracy
सुल्तानपुर। जिले के तीन दिवसीय दौरे पर शाम को पहुंची सांसद मेनका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण का विपक्षी दलों के ओर से बहिष्कार स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक नहीं है।
विज्ञापन

विपक्ष को सदन में अपनी बात रखनी चाहिए। वे असरोगा के टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं।
दिल्ली से सड़क मार्ग से होते हुए जिले में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी का असरोगा टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति के अभिभाषण का विपक्षी दलों की ओर से बहिष्कार किए जाने को लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं बताया।
विज्ञापन

कहा कि विपक्ष को सरकार सदन में अपनी बात रखने का मौका दे रही है। विपक्ष का रवैया लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले बंधुआ व धनपतगंज में अस्थाई थाना के संचालन का प्रयास चल रहा है। इसकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को शहर स्थित अस्थाई आवास पर पहुंचकर सांसद ने लोगों से मुलाकात करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का निर्देश संबंधित को दिया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशिकांत पांडेय, संजय सिंह त्रिलोकचंदी, श्याम बहादुर पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed