फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businessmen stage dharna on substation.

व्यापार मंडल ने घेरा विद्युत उपकेंद्र

Mon, 13 Jul 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 13 Jul 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भादर (अमेेठी)। पांच दिन से कस्बे में विद्युत आपूर्ति नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को दोपहर बाद रामगंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पांच दिन पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने को लेकर वितरण खंड पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीओ के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए।


रामगंज कस्बे में पांच दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज व्यापारी सोमवार की दोपहर बाद उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रहरि के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र रामगंज पहुंच गए। व्यापारियों ने उपकेंद्र का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने वितरण खंड पर विद्युत आपूर्ति में लापरवाही का आरोप लगाया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पीपरपुर ने व्यापारियों को काफी समझाया-बुझाया। एसडीओ विद्युत से व्यापारी नेता की फोन से बात कराई। एसडीओ से आश्वासन मिलने के बाद व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर हिमांशु कौशल, खेमन अग्रहरि, काशीलाल, विपिन विहारी, अन्ना सोनकर समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed