{"_id":"da8506a1ac5a2497815a060ceeebfb85","slug":"businessman-protest-agains-crime-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य सड़क पर उतरे। व्यापारियों ने प्रदर्शन करने के साथ डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के साथ खुलासा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता की वजह से व्यापारियों के साथ आए दिन लूट, छिनैती व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। घटनाओं से व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि अभी तक व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं में एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
शहर के विनोद केशरवानी के साथ हुुुुई साढ़े आठ लाख की लूट, सूरापुर के व्यापारी छोटेलाल के साथ हुई छिनैती, व्यापारी सतपाल सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। व्यापार मंडल ने 48 घंटे में खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के बाद व्यापार मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, अलीमुुद्दीन, विजय सिंह, राजेश कुुमार, सत्यनारायण मोदनवाल, आतमजीत सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन