{"_id":"689649cf622d616f440d580e","slug":"businessman-attacked-when-he-refused-to-drink-liquor-injured-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138598-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शराब पीने से मना किया तो व्यापारी पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शराब पीने से मना किया तो व्यापारी पर हमला, घायल
Sat, 09 Aug 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धम्मौर के बहलोलपुर निवासी अजय द्विवेदी की बाइक सर्विस की दुकान शहर के लक्ष्मणपुर स्थित अस्पताल के सामने है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अंकुर तिवारी, अंकुश निवासीगण लक्ष्मणपुर, विकास मिश्र, शनि श्रीवास्तव निवासीगण जीप से उनकी दुकान पर पहुंचे।
आरोपी उनकी दुकान पर बैठकर शराब पीने लगे। अजय ने मना किया तो नाराज विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों को पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।