{"_id":"685d9c852d2f0dbfad01984e","slug":"business-leaders-met-the-chief-minister-told-about-the-problems-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-135813-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुख्यमंत्री से मिले व्यापारी नेता, समस्याएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुख्यमंत्री से मिले व्यापारी नेता, समस्याएं बताईं
Fri, 27 Jun 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिला। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी शामिल रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने 29 जून को भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जीएसटी, मंडी समिति तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से संबंधित व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।