{"_id":"6182df0a678b91508c40249e","slug":"bus-sultanpur-news-lko6030796175","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे रहे परदेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे रहे परदेसी
विज्ञापन
21.22. सुल्तानपुर में बस स्टेशन पर लगी भीड़ व सफर के लिए परेशान लोग।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, बसों का पड़ा टोटा
- घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे रहे परदेसी
फोटो संख्या-21,22
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। दिवाली त्योहार को देखते हुए परदेसियों का घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। त्योहार पर घर पहुंचने के लिए परदेसियों के बड़ी संख्या में पहुंचने से बस स्टेशन पर दिन भर भीड़ लगी रही। बसों के अभाव से परदेसी दिन भर घर पहुंचने की जद्दोजहद में लगे रहे।
दिवाली के त्योहार को देखते हुए दूसरे प्रदेशों में रह रहे परदेसियों का घर पहुंचने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। बस व ट्रेन से जिले में बुधवार को पहुंचे परदेसियों को दिन भर वाहनों के लिए भटकना पड़ा। रोडवेज की ओर से संचालित बसें त्योहार की भीड़ में कम पड़ गईं। कई बसों के खराब होने से यात्रियों के सामने और दिक्कतें आईं। खासकर परिवार समेत घर जाने के लिए पहुंचे परदेसी घंटों बस स्टेशन पर वाहनों के लिए भटकते रहे। बाहर से बसें पहुंचते ही वह फुल हो जा रही थीं। इसकी वजह से परिवार समेत पहुंचे परदेसियों को बैठने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। सुबह से शाम तक बस स्टेशन पर यही नजारा लगा रहा। यात्रियों की भीड़ में निजी वाहन कम पड़ गए। मुख्य मार्गों पर दिनभर साधनों का अभाव रहा। बृहस्पतिवार को दिवाली के त्योहार के मद्देनजर वाहनों की और दिक्कत बढ़ने के आसार हैं। एआरएम सुरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने से दिक्कत आ रही है।