फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bus conductor fined five hundred rupees

बस कंडक्टर पर पांच सौ रुपये जुर्माना

Wed, 16 Sep 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ Updated Wed, 16 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने सवारियों से अधिक किराया लेकर कम किराए का टिकट देने के मामले में सुल्तानपुर के कंडक्टर पर पांच सौ रुपये जुर्माना ठोंका है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसएन शुक्ल ने डिपो के संविदा कंडक्टर धीरज कुमार श्रीवास्तव पर कार्रवाई करते हुए 500 रुपये जुर्माना वसूला है। यात्री श्रीराम ने प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर बताया था कि पांच सितंबर को कंडक्टर ने अहिमामऊ से तीन सवारियों को हैैदरगढ़ के लिए बस में बैठाया था। एक सवारी से कैसरबाग से हैदरगढ़ का किराया 60 रुपये वसूला पर टिकट अहमामऊ से 42 रुपये का दिया था। इस पर कंडक्टर से पूछताछ की गई तो उसने अधिक किराया लेने से इंकार किया। जब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टेपवाइज मार्ग पत्र की जांच की तो उसकी करतूत को पकड़ा गया। जांच में दो सवारियोें को अहिमामऊ से टिकट देना पाया गया। प्रबंधक ने कंडक्टर से 500 रुपये जुर्माना वसूला और अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed