{"_id":"5908b97e4f1c1b2165442e07","slug":"bus-collides-tree-injured-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस पेड़ से टकराई, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस पेड़ से टकराई, 24 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेउर गांव के पास मंगलवार सुबह सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
गंभीर रूप से घायल 24 यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवहन निगम से अनुबंधित सुल्तानपुर डिपो की बस मंगलवार सुबह करीब नौ बजे चालक बलदेव सिंह व परिचालक विशाल पांडेय सुल्तानपुर से फैजाबाद जिले के लिए रवाना हुए थे।
बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस के साथ ही जिला अस्पताल के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
कूरेभार थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने 108 एंबुलेंस की छह गाड़ियों को राहत व बचाव कार्य में लगा दिया।
108 एंबुलेंस के कर्मचारी मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल 24 यात्रियों को जिला अस्पताल लाया। दुर्घटना की जानकारी होने पर एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय व सीओ सिटी मुकेश मिश्र भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।
जिला अस्पताल में भर्ती विजय बहादुर सिंह (63) निवासी जजरहे कोतवाली जयसिंहपुर और मोहम्मद सईद (70) निवासी खैराबाद कोतवाली नगर को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।