फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bus bus overturned, 12 injured

कोहरे के चलते बारातियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर से अधिक घायल

Sun, 22 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bus bus overturned, 12 injured
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार रात कोहरे के चलते बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 12 बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद प्रतापगढ़ से एक बारात बस से बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ गई थी। देर शाम बारात विदाई के बाद घर वापस जा रही थी। बारातियों को लेकर बस अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर थाना क्षेत्र संग्रामपुर स्थित सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची ही थी कि क्रॉसिंग मोड़ पर कोहरे से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गई।
विज्ञापन

बस में करीब 60 बाराती सवार थे। घटना में 12 बाराती घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने पुलिस और बारातियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में प्रतापगढ़ निवासी अंसार अहमद(50), सोनू (27), कल्लू (17), शमशुल (16), कामरान (18), मोहम्मद मशीम (32) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजवाया गया।

मामूली रूप से घायलों को दूसरे बारातियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि बस अनियंत्रित होने से रेलवे क्रॉसिंग मोड़ पर पलट गयी। घटना में घायलों को एंबुलेंस कर्मियों की मदद से जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed