{"_id":"681660155cda276a1e0ef10b","slug":"bus-and-trailer-collide-on-highway-driver-and-passenger-injured-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-132092-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर बस और ट्रेलर में टक्कर, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर बस और ट्रेलर में टक्कर, चालक-खलासी घायल
Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के अभियाखुर्द गांव के पास खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस।
भदैंया (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर अभियाखुर्द गांव के पास शनिवार सुबह परिवहन निगम की अनुबंधित बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। बस में सवार छह यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
रोडवेज की अनुबंधित बस सुल्तानपुर से यात्रियों को बैठा कर वाराणसी की ओर जा रही थी। अभियाखुर्द गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक होने के चक्कर में बस सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रेलर के सामने के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेलर के चालक राम बहादुर निवासी जसीडीह बिहार व खलासी जग्गू घायल हो गए।
बस में सवार कुमकुम (45), मीरा (48), जगन, राम संभार, पंकज वर्मा, सुदर्शन को मामूली चोटें आईं। हादसे से 20 मिनट तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने चालक व खलासी को सीएचसी पहुंचाया, जबकि अन्य घायलों की निजी चिकित्सक के यहां मरहम-पट्टी करवाई। वाहनों को किनारे करवा कर आवागमन बहाल कराया। देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्र ने बताया कि दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। (संवाद)