{"_id":"56e84fbf4f1c1b1f428b462a","slug":"bullion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने चाय बेचकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने चाय बेचकर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी
- फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार 14 दिनों से बंद चल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद कर व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के सराफा व्यापारियों ने चाय बेचकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
मंगलवार को भी सराफा व्यापारियों का बेमियादी प्रदर्शन जारी रहा। शहर में सराफा व्यापार मंडल के बैनर तले संगठन के सदस्यों ने चाय बेचकर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नया कानून लगाकर सराफा व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का कुचक्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन