{"_id":"590e06294f1c1ba273441d6f","slug":"budget-of-27-crore-could-not-be-passed-in-the-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे में नहीं पास हो सका 27 करोड़ का बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे में नहीं पास हो सका 27 करोड़ का बजट
सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला पंचायत में बैठक के दौरान अध्यक्ष कें खिलाफ खड़े हुए जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिला पंचायत में शनिवार को आहूत बैठक में सदस्यों के हंगामे व विरोध के बीच चालू वित्तीय वर्ष का 27 करोड़ रुपये का बजट नहीं पास हो सका। विपक्ष के भारी विरोध के बीच अध्यक्ष को बजट को लेकर वोटिंग करानी पड़ी। वोटिंग में बजट के पक्ष में 20 व विपक्ष में 24 वोट पड़े। सदन में सदस्यों ने अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया। बजट प्रस्ताव गिर जाने से बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई।
चालू वित्तीय वर्ष के बजट की स्वीकृति के लिए शनिवार को जिला पंचायत की सामान्य बैठक बुलाई गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही पूर्व के कार्यों को लेकर हंगामा शुरू हो गया। सदस्यों ने पूर्व की बैठक के अनुमोदन को लेकर ही सवाल खड़ा कर दिया।
इसके बाद चालू वित्तीय वर्ष के बजट का प्रस्ताव पेश होते ही भाजपा जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल व यशभद्र सिंह मोनू ने समिति पर ही सवाल उठा दिया। आरोप लगाया कि जब मंडलायुक्त फैजाबाद ने अध्यक्ष की ओर से गठित समिति को ही अवैध करार दे दिया है तो उस समिति के प्रस्ताव कैसे वैध हो सकते हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष के पक्ष के कई सदस्य बजट प्रस्ताव को सही ठहराने लगे। इसी बात को लेकर सदन में पक्ष एवं विपक्ष में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद वोटिंग पर आमराय बन सकी। हंगामे के दौरान कई बार मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राम यज्ञ मिश्र को सदस्यों को समझा-बुझाकर शांत कराना पड़ा।
विपक्ष के भारी विरोध को देखते हुए अध्यक्ष को बजट को लेकर वोटिंग करानी पड़ी। बजट को लेकर हुई वोटिंग में बजट के पक्ष में अध्यक्ष समेत 20 व विपक्ष में 24 वोट पड़े। बजट के विपक्ष में ज्यादा वोट पड़ने से चालू वित्तीय वर्ष के विभिन्न कार्यों के लिए प्रस्तुत 27 करोड़ रुपयेेेे का बजट नहीं पास हो सका।
विपक्षी सदस्यों में शामिल श्याम बहादुर पांडेय समेत कई सदस्यों ने अध्यक्ष पर मनमानी ढंग से कार्य कराने का आरोप लगाया। अपर मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार आनंद ने बताया कि बजट के विपक्ष में ज्यादा वोट पड़ने की वजह से बजट पास नहीं हो सका। बजट को लेकर बाद में फिर बैठक बुलाई जाएगी। बैठक के दौरान तकरीबन सभी जिला पंचायत सदस्य व विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।