फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BSP state president accused SP of alliance with BJP

Sultanpur News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर लगाया भाजपा से गठजोड़ का आरोप

Fri, 21 Mar 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
BSP state president accused SP of alliance with BJP
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने सपा पर भाजपा से गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा दलित विरोधी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के गौरा गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव का वायरल एक फोटो का जिक्र करते हुए कहा कि फोटो में सपा सांसद राम गोपाल यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात साफ दिखती है। बताया कि राम गोपाल यादव जेब से एक चिट्ठी निकालते दिख रहे हैं, और उसे अमित शाह बड़े ध्यान से देख रहे हैं।
विज्ञापन

तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में अखिलेश यादव ने सिर्फ बसपा की गारंटी मांगी, लेकिन नीतीश कुमार या जयंत चौधरी के सामने से ऐसी कोई शर्त नहीं रखी। गांव में कैडर समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम, जियालाल त्यागी, वीरेंद्र धुरिया, रमेश त्यागी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed