फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BSF jawan's body reached his native village from Assam, crowd gathered

Sultanpur News: असम से पैतृक गांव पहुंचा बीएसएफ जवान का शव, उमड़ा हुजूम

Sun, 03 Nov 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan's body reached his native village from Assam, crowd gathered
बीएसएफ जवान का शव पहुंचने पर विलाप करते परिजन
भदैंया (सुल्तानपुर)। असम में सीमा सुरक्षा बल के दरोगा की अचानक तबीयत खराब होने से बुधवार को मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को सेना के वाहन से हनुमानगंज गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मृतक जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी संजय कुमार तिवारी (45) असम में बीएसएफ में दरोगा के पद पर तैनात थे। बुधवार को बैरक में अचानक संजय तिवारी की तबीयत खराब हो गई। साथी जवान उन्हें लेकर निकट अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे संजय का पार्थिव शरीर लेकर बीएसएफ वाहन से उनके आवास पर लाया गया। संजय तिवारी के पिता सहजराम सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। वह तीन भाइयों मे सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई विजय प्रकाश तिवारी भी बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। मझला भाई पूना में हैं। संजय के एक पुत्र मनीष त्रिपाठी व एक पुत्री शालिनी त्रिपाठी हैं। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के साथ वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर ले जाया गया। जहां पर देर शाम शव का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed