फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BSA transferred 10 clerks

बीएसए ने किया 10 लिपिकों का तबादला

Wed, 06 Jul 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSA transferred 10 clerks
सुल्तानपुर। नवागत बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने तृतीय श्रेणी के 10 कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। इसमें चार लिपिक बीएसए कार्यालय के भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक का पत्र आने के बाद तीन साल से अधिक समय से एक ही पटल पर जमे लिपिकों का तबादला बीएसए ने किया है। बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सत्यदेव सिंह को कुड़वार, लाल बहादुर को भदैंया, अविनाश यादव को कूरेभार और करुणा शंकर मिश्र को नगर क्षेत्र भेजा गया है।
नगर क्षेत्र में तैनात रहे कनिष्ठ सहायक राधेश्याम को मोतिगरपुर, बीआरसी कूरेभार के कनिष्ठ सहायक मो. तालिब खान को बल्दीराय, भदैंया बीआरसी के कनिष्ठ सहायक श्याम किशोर दुबे को लंभुआ, बीआरसी लंभुआ के कनिष्ठ सहायक हेमंत कुमार सिंह को प्रतापपुर कमैचा, बीआरसी बल्दीराय के कनिष्ठ सहायक रोहित रमण यादव को जयसिंहपुर और यूआरसी नगर के कनिष्ठ सहायक नीरज श्रीवास्तव को कादीपुर बीआरसी भेजा गया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने सभी कर्मियों को तत्काल आवंटित कार्यालय में ज्वॉइन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बीआरसी पर तैनात लेखाकारों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला होगा। बीएसए ने कहा कि तबादले के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था लेकिन चार जुलाई को कार्यभार ग्रहण करने के बाद राज्य परियोजना निदेशालय से 15 दिन का समय मांगा गया है। 15 दिनों के अंदर पटल परिवर्तन/ब्लॉक परिवर्तन की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed