{"_id":"56f6c8064f1c1be62bf14e2c","slug":"broken-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से एक बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से एक बीघा फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर गांव में शनिवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर पड़ा, जिससे आग लग गई। घटना के वक्त खेत में मौजूद किसान बाल-बाल बच गए। आग से एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। चांदा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किसान खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर किसान राम बहाल सिंह के खेत में गिर पड़ा। देखते ही देखते गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत में काम कर रहे किसान बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जेई को दी। सूचना के बाद सप्लाई बंद की गई, तब ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन