फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bridge

दोस्तपुर के प्राचीन शाही पुल को जीर्णोद्धार की दरकार

Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
bridge
दोस्तपुर के मझुई नदी पर बना प्राचीन पुल। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत दोस्तपुर की पहचान प्राचीन शाही पुल दुर्दशा का शिकार है। मुगलकाल का बताया जाने वाला यह पुल समय के साथ जर्जर हो गया है। सुल्तानपुर को अंबेडकरनगर जनपद से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच वॉल टूटने से गत वर्ष से भारी वाहनों का प्रवेश इस पर वर्जित कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगों ने इस प्राचीन पुल के जीर्णोद्धार की मांग को चुनावी मुद़्दा बनाया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर नगर पंचायत के उत्तर दिशा में अंबेडकरनगर की सीमा से गुुजरी मझुई (मंजूषा) नदी पर शाही पुल बना है। यह पुल मुगलकालीन बताया जाता है। पुल के बीच सफेद संगमरमर का एक शिलापट लगा है। लोग बताते हैं कि इस शिलापट पर अरबी भाषा में लिखा है कि इस पुल की मरम्मत औरंगजेब ने करवाई थी। पुल में लखावरी ईंट का प्रयोग किया गया है। इसकी जुड़ाई का कार्य भी विशेष प्रकार के मसाले से किया गया है। पुल के दोनों तरफ आठ-आठ कोठरियां बनी हुई हैं। इसमें जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। बताया जाता है कि पुल में ही राहगीरों के रुकने के लिए कोठरियां बनाई गई होंगीं। आवागमन के लिए इस पुल का प्रयोग दोस्तपुर के बढ़ौली, बम्हरौली, खालिसपुर, बसहा शाहपुर समेत अन्य गांव के लोग करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, अंबेडकरनगर जनपद के उम्मरपुर, बेवाना, कैथावां, दियरा रसूलपुर, बनवां समेत अन्य गांव के लोग भी सुल्तानपुर आने-जाने के लिए करते हैं। क्षेत्र के रामभरत, मकबूल अहमद, राज कुमार गुप्ता, मनीष अग्रहरि, जगदीश तिवारी, कपूर चंद्र बरनवाल, अनिल मोदनवाल आदि ने बताया कि गत वर्ष बारिश के दौरान पुल की एप्रोच वॉल ढह गई थी। इसके बाद पुल की एप्रोच वॉल की मरम्मत कराई गई लेकिन अन्य कार्य नहीं करवाया गया। इसके बाद पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई लेकिन पुल का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया। इस पुल से अभी भी रोज बड़ी संख्या में दोनों जनपदों के लोगों का आवागमन होता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में स्थानीय लोगों ने शाही पुल के जीर्णोद्धार की मांग को चुनावी मुद्दा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed