फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bridge

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के ब्रिज का फिर टूटा गार्डर

Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
bridge
सुल्तानपुर में बाईपास ओवरब्रिज पर टूटे गार्डर। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन पर शहर के लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बने ब्रिज के दो गार्डर फिर टूट गये। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बने ब्रिज का गार्डर बार-बार टूटने से निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। गार्डर टूटने से उसके पास सड़क भी उखड़ गई है। एनएचएआई के मार्ग हैंडओवर लेने के पहले गुणवत्ता में आ रही खामियों को देखते हुए विभाग ने जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शहर के पास से गुजरे अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए ब्रिज के दक्षिणी छोर का दो गार्डर पखवारे भर से जर्जर होता चला जा रहा था। भारी वाहनों के आवागमन के बीच एक दिन पहले ब्रिज के दो गार्डर बीच से टूट गये। इसके बाद भी लगातार भारी वाहनों का आवागमन बने रहने से दोनों गार्डर के पास ब्रिज की सड़क भी टूटने लगी है। गार्डर के पास सड़क पर गड्ढा हो गया है। गार्डर टूटने व सड़क लगातार उखड़ने से ब्रिज लगातार कमजोर होता जा रहा है। इसकी वजह से खतरे आशंका बन रही है। करीब 32 करोड़ की लागत से बने ब्रिज का गार्डर बार-बार टूटने से उसके निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक मार्ग व ब्रिज को एनएचएआई ने फर्म से अपने कब्जे में नहीं लिया है। ब्रिज हैंडओवर होने के पहले ही लगातार आ रही खामियां से कार्यदायी फर्म सकते में आ गई है। जानकारी मिलने पर एनएचएआई ने जांच का निर्देश दिया है। एनएचएआई की ओर से इंजीनियरों की टीम जांच के लिए नामित की गई है। परियोजना निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर ब्रिज की जांच का निर्देश इंजीनियरों को दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पहले भी टूटे थे दो गार्डर
अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के ब्रिज का गार्डर अभी करीब चार माह पहले टूट गया था। गार्डर टूटने से आसपास ब्रिज की सड़क भी टूट गई थी। इसके पहले भी कई बार ब्रिज का गार्डर टूट चुका है। दो साल पहले हुए निर्माण के बीच ही करीब पांच बार ब्रिज के गार्डर टूट चुके हैं। लगातार गार्डर टूटने से ब्रिज जर्जर होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed