फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bride's Family Creates Ruckus Over Her Death

Sultanpur News: विवाहिता की मौत पर मायके वालों का हंगामा

Thu, 09 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bride's Family Creates Ruckus Over Her Death
दोस्तपुर के लोकनाथपुर बालचंदपट्टी में मृतका के परिजनों से घटना की जानकारी लेते सीओ कादीपुर। -स्
दोस्तपुर। लोकनाथपुर बालचंदपट्टी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत के बाद बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। बढ़ते विवाद को देखते हुए सीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और समझाया-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतका की मां ने तहरीर दी है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतका सरिता (30) पत्नी पप्पू निषाद की बुधवार देर रात मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, मृतका की मां शकुंतला देवी निवासी पाकड़पुर (करौंदीकला) ने घटना को संदिग्ध बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। इस आरोप के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग की। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, फिलहाल गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सरिता की मौत से उनके दो बच्चों का सहारा छिन गया। बड़ा पुत्र रौनक (09) और छोटा पुत्र रितिक (06) है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed