फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Brick kiln owner killed after being struck by an out-of-control trailer

Sultanpur News: बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से ईंट भट्ठा मालिक की मौत

Sat, 24 Oct 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln owner killed after being struck by an out-of-control trailer
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली देहात के भादा गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अमेठी जिले के फतहुवा मजरे पीपरपुर निवासी ईंट भट्ठा मालिक हरिभजन सिंह (70) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

हरिभजन सिंह का उनके गांव में ही ईंट भट्ठा संचालित है। वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से किसी जरूरी काम से घर से सुल्तानपुर जाने के लिए निकले थे। भादा गांव के पास पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं, ईंट भट्ठा संचालक हरिभजन सिंह के तीन पुत्र हैं। तीनों पुत्र विवाहित हैं। हरिभजन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी

मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया हाईवे पर शाहपुर लपटा गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार कुड़वार के धरावां निवासी मथुरा प्रसाद (68) व उनके पुत्र हरिश्चंद्र (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक हरिश्चंद्र चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। वह दोनों आवश्यक कार्य से पारसपट्टी गांव जा रहे थे। घायलों को सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व क्षतिग्रस्त बाइक पुलिस के कब्जे में हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed