फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Branch manager in the crosshairs; DM issues warning over pending file

Sultanpur News: निशाने पर शाखा प्रबंधक, फाइल लंबित होने पर डीएम ने दी चेतावनी

Sat, 18 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Branch manager in the crosshairs; DM issues warning over pending file
सुल्तानपुर। उद्योग बंधु की बैठक में शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निशाने पर विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक रहे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को अपने यहां लंबित मामलों को शून्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के निवेश मित्र पोर्टल पर कोई प्रकरण लंबित नहीं मिला। कृषि विभाग के निरस्त प्रकरणों की संख्या अधिक होने पर इसकी समीक्षा के निर्देश सीडीओ को दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को देखते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा को अगली बैठक तक सभी लंबित प्रकरणों को शून्य कर बिना वजह के लंबित मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने उद्यम स्थापना में आ रहीं दिक्कतों को बताने पर डीएम ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले डीएम इंद्रजीत सिंह व सीडीओ विनय कुमार सिंह ने व्यापार बंधु की समीक्षा की। आनंद पांडेय व सुंदरलाल व्यापारी कल्याण सेवा समिति ने सुपर मार्केट में अतिक्रमण, दुकानों की मरम्मत का प्रकरण उठाया। इस पर नगर पालिका को सुपर मार्केट के व्यापारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अतिक्रमण हटाने व पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। इस मौके पर हिमांशू मालवीय, विजय प्रताप सिंह, अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed