फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Bowed down at the court of Bajrangbali and sought blessings

Sultanpur News: बजरंगबली के दरबार में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद

Tue, 26 May 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 26 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bowed down at the court of Bajrangbali and sought blessings
ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगल पर विजेथुआ महावीरन धाम में भक्तों की लगी भीड़। संवाद
सुल्तानपुर। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर शहर के हनुमानगढ़ी, संकट मोचन और पंचमुखी हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन और हनुमान चालीसा पाठ का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भंडारे और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में अमीन संघ ने शरबत वितरण कराया, जबकि नेशनल सिनेमा परिसर में नौशाद अहमद सबलू के संयोजन में भंडारा आयोजित हुआ। गोलाघाट स्थित एक हॉस्पिटल में भंडारे का आयोजन हुआ। रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय, चुनहा करौंदिया और जेल रोड सहित कई स्थानों पर प्रसाद व शीतल पेय वितरित किया गया।
विज्ञापन

विजेथुआ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब
सूरापुर। पौराणिक विजेथुआ धाम में जेठ के चौथे बड़े मंगल पर भोर में मंदिर के कपाट खुलते ही जयकारों और घंटों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मकरीकुंड में स्नान के बाद फूल-माला, लड्डू और मीठी पूड़ियां चढ़ाकर बजरंगबली का दर्शन किया। मेला परिसर में जगह-जगह शरबत वितरण हुआ जबकि महिलाओं ने सुहाग और गृहस्थी से जुड़े सामानों की खरीदारी की। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर दिखाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बंटा शरबत
धम्मौर। भाईं के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता रूपेश सिंह, शिवाकांत त्रिपाठी, मोहनलाल कसौधन, जय प्रकाश तिवारी, विजय शंकर पांडेय, मनीष सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, देवी शंकर पांडेय, अंगद मिश्र, सोनू मिश्र, शिवानंद पांडेय समेत अन्य लोग शामिल रहे। संवाद

भंडारे में हुआ प्रसाद वितरण
सुल्तानपुर। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को शहर के नॉर्मल चौराहे पर श्रद्धालुओं को बड़ी पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति के संयोजक राजेश सिंह, समाजसेवी निर्भय सिंह, अभय सिंह, यश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, गुड्डू तिवारी, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed