{"_id":"6a47fc7e1b3321f76d09952d","slug":"boundary-wall-collapses-due-to-rain-three-animals-die-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-159734-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश से चारदीवारी गिरी, तीन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश से चारदीवारी गिरी, तीन पशुओं की मौत
Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। क्षेत्र के भैरोपुर गांव में बृहस्पतिवार रात तेज बारिश के दौरान अरविंद वर्मा के कच्चे मकान से सटी चारदीवारी गिर गई। इसके मलबे में दबने से पड़ोसी खैरुलनिशा की दो बकरियों और एक बकरे की मौत हो गई। संतोष यादव की एक भैंस भी घायल हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला।
शुक्रवार को पशु चिकित्साधिकारी माधव प्रसाद वर्मा ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने घायल भैंस का उपचार भी किया। लेखपाल प्रदीप कुमार सरोज ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है। तहसीलदार कादीपुर उमेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को क्षतिपूर्ति दी जाएगी। संवाद