फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Both youths injured due to bullet injuries admitted in Lucknow

Sultanpur News: गोली लगने से घायल दोनों युवक लखनऊ में भर्ती

Tue, 23 Jul 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Both youths injured due to bullet injuries admitted in Lucknow
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के कृषि भवन मोड़ के पास रविवार की शाम चली गोली के मामले में घायल दोनों युवकों का उपचार ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। सोमवार की शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


गोली चलाई जाने की घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व घायलों से मारपीट हुई थी। मारपीट होने के बाद घायल गौरव सिंह दिल्ली चले गए थे, जहां पर वह नौकरी करने लगे। रविवार को दोपहर घर पहुंचने की सूचना मिलने पर विपक्षी उनसे बदला लेने की साजिश करने लगे। परिणामस्वरूप रविवार की शाम मौका मिलते ही गौरव सिंह एवं उनके साथ रहे सूरज धुरिया पर गोली चला दी, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन



पुलिस अल्देमऊ नूरपुर के एक व्यक्ति एवं मोहम्मदाबाद सराय कल्याण गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने बताया कि सोमवार को घायलों के परिवार से टेलीफोन से वार्ता की गई थी उन लोगों ने बताया कि लखनऊ से वापस आने पर तहरीर देकर केस दर्ज कराऊंगा। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed