{"_id":"66ecb05c30782f7a330df604","slug":"both-counters-went-still-not-everyones-base-was-formed-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-119280-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चल गए दोनों काउंटर, फिर भी नहीं बने सभी के आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चल गए दोनों काउंटर, फिर भी नहीं बने सभी के आधार
Fri, 20 Sep 2024 04:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर के आधार नामांकन काउंटर के बाहर लगी लाइन।
सुल्तानपुर। प्रधान डाकघर में तकनीकी खामी को दूर कर बृहस्पतिवार को आधार नामांकन के दोनों काउंटर संचालित कर दिए गए। दोनों काउंटरों को चालू कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं मिल सका। दोनों केंद्रों के संचालन से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन पहुंचे सभी लोगों के आधार नहीं बन सके।
तकनीकी खामी से बुधवार को प्रधान डाकघर के एक काउंटर का संचालन बंद कर दिया गया था। इस वजह से देर शाम तक करीब 70-80 लोगाें के आधार बन सके थे। काफी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। बृहस्पतिवार को तकनीकी खामी को ठीक करने के बाद दूसरे काउंटर पर भी आधार नामांकन का कार्य शुरू कर दिया गया। सुबह आठ बजे फार्म वितरित किए गए। इसके बाद नौ बजे फार्म जमा करके आधार बनवाने का कार्य शुरू हुआ।
दोनोें काउंटर के संचालन से करीब शाम करीब पांच बजे तक 100 लोगों के आधार बन सके थे। बताया गया कि बीच-बीच में सर्वर की समस्या से कुछ देर के लिए आधार नामांकन का कार्य बाधित रहा। शाम तक कई लोगों के आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य नहीं हो सका था।
विज्ञापन
देर शाम तक संचालित रहे काउंटर
पोस्टमास्टर एसके चौबे ने बताया कि बुधवार को सिस्टम की खराबी से एक ही काउंटर चलाना पड़ा था। बृहस्पतिवार को दोनों काउंटर चलाकर देर शाम तक आधार नामांकन का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि सात बजे के बाद ही कुल संख्या अपडेट हो पाएगी।