{"_id":"6a6107747f84d6f70a06f0e2","slug":"booth-presidents-are-the-soul-and-strength-of-the-party-rakesh-bind-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161125-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अध्यक्ष पार्टी की आत्मा और ताकत : राकेश बिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अध्यक्ष पार्टी की आत्मा और ताकत : राकेश बिंद
Wed, 22 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
गनपत सहाय महाविद्यालय में सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश मंत्री। स्रोत-पार्टी
सुल्तानपुर। वर्ष 2027 के चुनाव में फतह के लिए बुधवार को भाजपा ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित कर हुंकार भरी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पांचों विधानसभा क्षेत्रों को जीतने का लक्ष्य दिया। कार्यक्रमों में 1940 बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
पयागीपुर के गनपत सहाय महाविद्यालय में आयोजित इसौली के सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की आत्मा और ताकत हैं। उन्होंने वर्ष 2027 के चुनाव में इसौली विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए सभी बूथ अध्यक्षों को पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। बूथ अध्यक्षों को सरल ऐप के डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, आशीष सिंह रानू, जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, प्रदीप शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा का बूथ सम्मेलन बिरसिंहपुर के एक मैरिज लॉन में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष केके सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुआ। इसमें विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सुल्तानपुर विधानसभा के कार्यक्रम में अमेठी के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, विधायक विनोद सिंह व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बूथ अध्यक्षों से क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, अयोध्या वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। एक मैरिज लॉन में आयोजित लंभुआ के सम्मेलन में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, विधायक सीताराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए। इसमें रामेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, संतोष मिश्र, अरुण जायसवाल मौजूद रहे। मैरिज लान में आयोजित कादीपुर के सम्मेलन में प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा और विधायक राजेश गौतम ने बूथ अध्यक्षों को सक्रियता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आनंद द्विवेदी, मनोज मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।