फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   book released

डॉ. प्रवीण की पुस्तक का अध्ययन करेंगे स्नातक के छात्र

Sat, 02 Jul 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
book released
डॉ प्रवीण सिंह की पुस्तक का विमोचन करते प्राचार्य व अन्य शिक्षक। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की लिखी पुस्तक का अध्ययन स्नातक के विद्यार्थी करेंगे। शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह व अन्य शिक्षकों ने पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सह पाठ्यक्रम शारीरिक शिक्षा एवं योग का अध्ययन अनिवार्य किया गया है। तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को यह विषय पढ़ना होगा। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने शारीरिक शिक्षा एवं योग नाम से पुस्तक लिखी है। उनकी लिखी पुस्तक का विमोचन संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह, उप प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह, अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. विजय प्रताप सिंह, प्रो. राकेश पांडेय, मुख्य अनुशास्ता प्रो. आरपी सिंह की उपस्थिति में किया गया। प्रो. प्रवीण सिंह ने बताया कि पुस्तक को सिलेबस के अनुसार सरल भाषा में लिखा गया है। अभ्यास के लिए पुस्तक में दो सेट मॉडल पेपर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed