फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   bonfires not burning in public places

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bonfires not burning in public places
सुल्तानपुर। आधी जनवरी बीत चुकी है, ठंड चरम पर है। ठिठुरन बढ़ रही है। ऐसे में भी शहर के प्रमुख स्थलों पर नगर पालिका ने अलाव नहीं जलवाए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के इंतजाम न होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। गलन भरी ठंड और बर्फीली हवा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इन हालात में भी शहर में कहीं अलाव नहीं दिख रहा है। अधिकारी भी इसकी पड़ताल नहीं कर रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

अलाव जलवाने के लिए नगर पालिका ने जलकल परिसर में लकड़ी का भंडार बनाया है। यहां से वार्ड वार लकड़ी भेजवाने की व्यवस्था की गई है। दावा है कि सभी सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं। फिर भी सार्वजनिक स्थलों पर कुछ नहीं दिख रहा है। बुधवार को कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया गया तो नगर पालिका के इंतजाम की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के शाहगंज चौराहे पर बुधवार की सुबह करीब सात बजे मजदूरों का जमावड़ा लगा रहा लेकिन यहां एक भी लकड़ी नहीं गिराई गई थी। यहां खड़े लोगों ने बताया कि वे लोग रोज सुबह यहां आते हैं लेकिन ठंड से बचाव के लिए अलाव नहीं जलवाया जाता।
शहर के जिला अस्पताल चौराहे पर बुधवार शाम करीब चार बजे काफी भीड़ थी। यहां बाहर कुछ तीमारदार खड़े मिले। उन लोगों ने बताया कि नगर पालिका में कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन वहां लकड़ी न होने की बात कहकर मना कर दिया जाता है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
शहर के सब्जी मंडी चौराहे के पास भी शाम करीब पांच बजे ठंड चरम पर होने के बाद भी अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वहां मौजूद सब्जी व फल बेचने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें खुद ही आपसी सहयोग से ठंड से बचाव करने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। दफ्ती व कागज जलाकर वे ठंड से बचाव करने को मजबूर हैं।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि नगर पालिका की तरफ से शहर में अलाव जलवाने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के निर्देश पर शहर के चिह्नित स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। अभी तक 25 स्थलों को अलाव जलवाने के लिए चिह्नित किया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर इसकी संख्या बढ़ा भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed