{"_id":"6137a8ad8ebc3eb2691a5385","slug":"body-sultanpur-news-lko5945184199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़वार से लापता युवक का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुड़वार से लापता युवक का नदी में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मवेशी चराते समय चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में कुड़वार से लापता हुए युवक का शव मंगलवार को करौंदीकलां क्षेत्र के कटघरतीर के पास गोमती नदी में पाया गया। शव की शिनाख्त मृतक के साले ने की है।
कुड़वार क्षेत्र के तिरछे नीरसहिया निवासी हरिनारायण का पुत्र अनिल दुबे (38) गत शुक्रवार को गोमती नदी के किनारे मवेशी चराने गया था। देर शाम तक अनिल घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अनिल का कहीं पता नहीं चलने पर उसके भाई कृष्ण कुमार दुबे ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी। सोमवार को पत्नी सरिता ने बच्चों के साथ बांसी के पास सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से पति की तलाश करने की फरियाद की थी। एसडीएम सदर रामजी लाल के आदेश पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम भी नदी में अनिल की तलाश कर रही थी। मंगलवार को करौंदीकलां के कटघरतीर के पास ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पाकर पहुंचे हरिकेश पांडेय निवासी लंभुआ ने शव की शिनाख्त अपने जीजा अनिल के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।