फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of Teenager Visiting Maternal Relatives Found in Pond

Sultanpur News: ननिहाल आए किशोर का तालाब में मिला शव

Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Body of Teenager Visiting Maternal Relatives Found in Pond
 बंधुआकला के पूरे दशवत गरारा गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
बंधुआकला। पूरे दशवत गरारा स्थित तालाब में रविवार सुबह अमेठी जिले के सराय गोपी इन्हौना निवासी विनय (17) का शव मिला। परिजनों ने बताया कि विनय अपने ननिहाल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए आया था। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विनय सराय गोपी इन्हौना निवासी भूपेंद्र सिंह का बड़ा पुत्र था। परिवारीजनों के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अपने मामा आशीष कुमार सिंह के घर पूरे दशवत गरारा आया था। शनिवार शाम चार बजे विनय घर से साइकिल लेकर गांव में घूमने के लिए निकला था। काफी देर तक वह नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब में विनय का शव पानी में उतराता देखा।
विज्ञापन

विनय की मौत से पिता, मां ममता व छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बंधुआकला पुलिस को दी। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed