फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Body of Amethi depot operator found in bus

Sultanpur News: बस में मिला अमेठी डिपो के परिचालक का शव

Mon, 16 Jun 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Body of Amethi depot operator found in bus
सुल्तानपुर। अमेठी डिपो की बस में रविवार को परिचालक का शव पड़ा मिला। बस में शव मिलने की सूचना पर बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली निवासी संजय श्रीवास्तव (56) अमेठी डिपो के नियमित परिचालक थे। शनिवार रात वह अमेठी डिपो की बस संख्या यूपी 36 टी 1781 पर यात्रियों को लेकर सुल्तानपुर रोडवेज स्टेशन आए। बस खड़ी कर रात्रि विश्राम के बाद सुबह 9:00 बजे बस लेेकर अमेठी जाना था। रात में वह भोजन करने के बाद बस की सीट पर बैठे-बैठे सो गए। सुबह यात्रियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, और सूचना रोडवेज के अधिकारियों को दी। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

एआरएम योगेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed