फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Board exams from today at 132 centers in Sultanpur

सुल्तानपुर: 132 केंद्रों पर आज से होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 15 Feb 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Board exams from today at 132 centers in Sultanpur
 सुल्तानपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में डेस्क स्लिप चिपकाते कर्मचारी। संवाद
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से 132 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन व शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए तहसीलवार पांच जोन बनाए गए हैं। संबंधित उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पांच जोन में 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो जाएगी। कई दिन से परीक्षा की तैयारियां चल रही थीं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त दूसरे विद्यालयों से वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही दूसरे विभागों से स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रश्नपत्र रखने के लिए अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम खोलते समय केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तीनों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा की निगरानी के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक सचल दल में एक प्रभारी के साथ ही दो शिक्षक नियुक्त किये गए हैं। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह, डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, बीएसए दीपिका चतुर्वेदी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार मिश्र, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा व अब्दुल कादिर को सचल दल का प्रभारी बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों की तैनाती कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से नोडल अधिकारी बनाए गए उप शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने बुधवार को कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जीआईसी में उन्होंने कक्षों में बैठने की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम और जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की व्यवस्था देखी। नोडल अधिकारी परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण कर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा में आठ संवेदनशील केंद्र भी चिह्नित किये गए हैं। इन केंद्रों पर प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग की खास नजर रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय अधिकारी परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों पर समय-समय पर भ्रमण करेंगे। सचल दलों को भी निर्देश दिया गया है कि वे संवेदनशील केंद्रों पर ज्यादा भ्रमण करें।
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने के लिए ओएमआर शीट दी जाएगी। पहली बार हाईस्कूल के विद्यार्थी ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। कक्ष निरीक्षकों को ओएमआर शीट के उपयोग के बारे में केंद्राध्यक्षों की ओर से जानकारी दी गई है। ताकि वे विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में ओएमआर शीट पर रोल नंबर आदि भरने के संबंध में उचित जानकारी दे सकें।
सभी 132 परीक्षा केंद्रों को जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी कंप्यूटर विशेषज्ञ और जीआईसी के शिक्षक गायत्री प्रसाद तिवारी को बनाया गया है। उनके साथ कंप्यूटर के जानकार तृतीय श्रेणी के आठ कर्मचारी लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि किसी भी केंद्र पर आपात स्थिति में उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करें।
यूपी बोर्ड परीक्षा में 88,024 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल के 46,183 और इंटरमीडिएट के 41,841 परीक्षार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 23,749 बालक और 22,434 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट में 21,398 बालक और 20,443 बालिकाएं परीक्षा देंगी।
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 3,254 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1,712 और बेसिक शिक्षा विभाग के 1,542 शिक्षक शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रवार विवरण बना लिया गया है। केंद्रों की आवश्यकता के मुताबिक कक्ष निरीक्षकों का आवंटन किया गया है।

जिले के सभी 132 केंद्रों में से कुछ ही केंद्र ऐसे हैं, जहां परीक्षार्थियों की संख्या एक हजार से ऊपर है। सर्वाधिक 1,431 परीक्षार्थी श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में परीक्षा देंगे। श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर में 1069, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज में 1083, बरियार शाह इंटर कॉलेज भरखरे में 1082, पब्लिक इंटर कॉलेज चौकिया में 1164, सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ में 1157 व केशकुमारी जीजीआईसी में 1144 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सबसे कम 249 परीक्षार्थी कौलेश्वर सिंह इंटर कॉलेज बिरसिंहपुर में आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed