फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हुआ 124 केंद्रों का निर्धारण

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
board exam
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा 2022 जिले के 124 केंद्रों पर होगी। जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने पांच राजकीय माध्यमिक विद्यालयों, 54 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं 65 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है। केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद होने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गत दिनों 117 केंद्रों की सूची प्रस्तावित की थी। इस सूची में पांच राजकीय, दो राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय, 53 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 57 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल थे। सूची के सापेक्ष 13 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। निर्धारित तिथि तक 93 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए तहसील स्तरीय कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन

कमेटी की ओर से विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट सौंपी गई थी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद 124 केंद्रों की सूची फाइनल की है। इसमें पांच राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 54 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 65 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड की ओर से प्रस्तावित 117 केंद्रों की सूची में से सात केंद्र निरस्त करते हुए 14 नए केंद्रों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार एडेड विद्यालय नहीं बन सके केंद्र
केंद्रों की सूची में चार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय स्थान नहीं बना पाए हैं। जिन सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया गया है। उसमें सुभाष इंटर कॉलेज कंधईपुर, मुस्तकीम इंटर कॉलेज ज्ञानीपुर, इंटर कॉलेज गोड़वा और पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर शामिल हैं। वहीं, दो राजकीय आश्रम पद्धति वाले विद्यालयों को भी केंद्र की सूची में जगह नहीं मिली है।

शामिल होंगे 74,858 विद्यार्थी
सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में 74,858 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 39,982 एवं इंटरमीडिएट में 34,876 विद्यार्थी शामिल हैं। हाईस्कूल में 20,913 बालक और 19,069 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 17,116 बालक एवं 17,760 बालिकाएं शामिल हैं। हाईस्कूल में 39,802 संस्थागत व 180 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया है। इंटरमीडिएट में 32,546 संस्थागत व 2330 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed