फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Board exam results will be available on school websites

Sultanpur News: विद्यालयों की वेबसाइट पर होगा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Board exam results will be available on school websites
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके लिए जिले के 25 राजकीय समेत सभी 343 माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट तैयार की जा रही है। जिन विद्यालयों की वेबसाइट पहले से है, उन्हें अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वेबसाइट पर विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा, शिक्षकों व विद्यार्थियों की संख्या, शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस सत्र में कक्षा नौ से 12वीं के छात्रों के अभिभावकों का मोबाइल नंबर व ईमेल भी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही यूपी बोर्ड के पोर्टल पर इस साल जारी होने वाला 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम भी सीधे वेबसाइट पर विद्यालय वार उपलब्ध होगा। इससे विद्यार्थियों का सहूलियत होगी। वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए नए साॅफ्टवेयर भी अपलोड होंगे। इसमें शिक्षा संबंधी नई जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे विद्यालय पहुंचेंगे शासनादेश
डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी विद्यालयों की वेबसाइट होगी। शासनादेश सीधे भी वेबसाइट पर ही भेजे जाएंगे। प्रधानाचार्यों को अलग से पत्र नहीं भेजना पड़ेगा। बोर्ड के परीक्षा परिणाम विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed