फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Block Development Officers took over the work of Family ID

Sultanpur News: खंड विकास अधिकारियों ने संभाला फैमिली आईडी का कार्य

Mon, 18 Nov 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 18 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Block Development Officers took over the work of Family ID
सुल्तानपुर। राशन कार्ड से वंचित लोगों की फैमिली आइडी (परिवार पहचान पत्र) के कार्य को अब खंड विकास अधिकारियों के जिम्मे कर दिया गया है। शनिवार से खंड विकास अधिकारियों ने फैमिली आईडी बनवाने का कार्य पंचायत सचिवों व अन्य के माध्यम से शुरू करवा दिया है। ग्राम पंचायत में आवेदन की व्यवस्था शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

शासन ने फैमिली आइडी बनाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 1,05,403 का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष अभी तक करीब सात हजार आवेदन हो सके हैं। सत्यापन के बाद करीब साढ़े चार हजार फैमिली आईडी बन चुकी है। प्रगति में सुस्ती व वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने इसे बनवाने का जिम्मा संभाल लिया है।
विज्ञापन

डीडीओ अजय कुमार पांडेय ने फैमिली आईडी बनवाने की जिम्मेदारी सभी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी है। उनके निर्देश पर खंड विकास अधिकारियों ने पंचायत सचिवों व अन्य के जरिए राशन कार्ड से वंचित लोगों की फैमिली आईडी बनवाने के लिए आवेदन करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पहले जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी यह कार्य देख रहे थे। सुस्ती पर कार्य उन्हें सौंपा गया है। खंड विकास अधिकारियों से रोजाना फैमिली आईडी की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed