फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BKU will surround Kurebhar police station on March 20

Sultanpur News: 20 मार्च को कूरेभार थाने का घेराव करेगा भाकियू

Tue, 11 Mar 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 11 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
BKU will surround Kurebhar police station on March 20
तिकोनिया पार्क में बैठक करते भाकियू लोक श​क्ति के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की सोमवार को शहर के तिकोनिया पार्क में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। दूर-दराज से आए संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि कूरेभार थाने में किसानों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं। जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं दिखा रहा है। नहर में समय से पानी नहीं छोड़ा जाता। वनरोज किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। इनकी सुनवाई ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय पर भी नहीं हो रही है। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने नौ सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान आपसी सहमति से 20 मार्च को कूरेभार थाने का घेराव करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामकिशोर पाल, बुधराम, तेजबहादुर पाल, राम भजन, राम प्रताप पांडेय, यशोदा, कमलेश मिश्र, संतोष साहू, दिनेश पाठक सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिकोनिया पार्क में किसान सभा का सम्मेलन
अखिल भारतीय किसान सभा का जिला सम्मेलन रविवार को तिकोनिया पार्क में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सभा के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस समय महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य शारदा प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जमीनों को अपने पूंजीपति मित्रों को बेच रही है। जिला मंत्री मो. सैफ ने कहा कि जिले में 13 महीने लगातार धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। इस मौके पर मो. नईम, छोटेलाल, जगन्नाथ, ओमप्रकाश मिश्र, अखिलेश कुमार सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed