फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP workers will be taught organizational lessons

Sultanpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जाएगा संगठनात्मक पाठ

Fri, 13 Mar 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will be taught organizational lessons
धनपतगंज की भाजपा की कार्यशाला को संबो​धित करते पूर्व जिलाध्यक्ष। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। मिशन 2027 के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए मंडल स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नौ अप्रैल तक 26 मंडलों में किया जाएगा। शुक्रवार शाम से तीन मंडलों में प्रशिक्षण शुरू हो गया।
विज्ञापन

24 घंटे के आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बूथ, शक्ति केंद्र व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, अनुशासन के साथ ही चुनावी पाठ पढ़ाया जाएगा। क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे। 24 घंटे में प्रत्येक मंडल के 100 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कराने का लक्ष्य है। भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि 15-16 मार्च को पीपी कमैचा, अर्जुनपुर व अमरूपुर मंडल, 21-22 मार्च को लंभुआ, कंधईपुर व भदैंया मंडल और 28-29 मार्च को शिवनगर, बल्दीराय व धम्मौर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। 30-31 मार्च कूरेभार, मोतिगरपुर व जयसिंहपुर, एक-दो अप्रैल को सेमरी व गौसैसिंहपुर, चार व पांच अप्रैल को नगर व लोहरामऊ, छह-सात अप्रैल को करौंदीकला व कादीपुर और आठ-नौ अप्रैल को अखंडनगर, राहुलनगर व दोस्तपुर मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा। कटका, दूबेपुर धनपतगंज मंडल में शाम से प्रशिक्षण शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed