फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BJP workers injured in accident worried about treatment

Sultanpur News: दुर्घटना में घायल भाजपा कार्यकर्ता इलाज के लिए परेशान

Fri, 03 May 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 03 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP workers injured in accident worried about treatment
सुल्तानपुर। सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा कार्यकर्ता इलाज के लिए परेशान है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता का इलाज कराने के लिए सांसद मेनका गांधी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने सांसद मेनका गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि धनपतगंज ब्लाॅक के जूड़ापट्टी गांव निवासी समरेंद्रमणि मिश्र उर्फ गोलू भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व गोरक्षा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। वे 28 अप्रैल को बाइक से जूड़ापट्टी गांव में आयोजित होने वाली सांसद की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में लोकेपुर गांव के पास बाइक की डिस्कब्रेक जाम होने के कारण वे गिर गए थे।
विज्ञापन



दुर्घटना में समरेंद्रमणि मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पत्र में कहा गया है कि घायल समरेंद्रमणि मिश्र का हालचाल लेने पार्टी का कोई भी सदस्य नहीं गया है। कर्जा-उधार लेकर समरेंद्रमणि मिश्र किसी तरह इलाज करा रहे हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने सांसद मेनका गांधी को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ता का इलाज व बाइक की मरम्मत कराने के लिए आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed